फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fire breaks out in 40-bigha field in Mubarakpur village

40 बीघा 'सोना' राख: छह किसान के खेत में रखा सारा गेहूं जला, बीड़ी पीकर अज्ञात ने फेंका; हवा ने किया घी का काम

Sat, 18 Apr 2026 05:17 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 18 Apr 2026 05:17 PM IST
सार

किसानों ने नलकूप की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग अन्य खेतों में भी फैल गई, जिसमें लकी के पिता देव दत्त शर्मा, सुंदर लाल शर्मा, शिवदत्त, जय प्रकाश, सुरजीत व ऋषि शर्मा के खेतों में रखी फसल भी जल गई। 

विज्ञापन
Fire breaks out in 40-bigha field in Mubarakpur village
40 बीघा गेंहू जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित खुर्जा तहसील क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में शनिवार दोपहर को अज्ञात कारणों से छह किसानों के 40 बीघा खेत में आग लग गई। खेत में रखी गेहूं की फसल और भूसा जलकर राख हो गया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

बीड़ी पीकर खेत में फेंकी
मुबारिकपुर गांव निवासी लकी शर्मा ने बताया कि उनके खेत में गेहूं की फसल तैयार हुई थी, जिसकी कटाई कर उन्होंने गट्ठर बनाकर खेत में रखा था। शनिवार दोपहर को सभी किसान अपने-अपने घर चले गए थे, तभी दोपहर करीब दो बजे अचानक खेत में आग लग गई। सूचना पर सभी किसान मौके पर पहुंचे तो गेहूं की फसल और पास में पड़े भूसे में आग की लपटें निकल रही थीं। इस बीच कुछ लोग बोलते हुए नजर आए कि किसी अज्ञात ट्रैक्टर वाले ने बीड़ी पीकर खेत में फेंक दी, जिसके कारण यह आग लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा ने किया आग में घी का काम
किसानों ने नलकूप की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग अन्य खेतों में भी फैल गई, जिसमें लकी के पिता देव दत्त शर्मा, सुंदर लाल शर्मा, शिवदत्त, जय प्रकाश, सुरजीत व ऋषि शर्मा के खेतों में रखी फसल भी जल गई। तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि मामले में यदि कोई लिखित शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed