{"_id":"6a147a98eebb5e971903b126","slug":"fire-breaks-out-at-kasturba-gandhi-residential-girls-school-80-girl-students-escape-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-155554-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लगी आग, 80 छात्राओं की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लगी आग, 80 छात्राओं की बची जान
विज्ञापन
अनूपशहर। मोहल्ला मदार गेट स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार सुबह जीने की सीढ़ी पर रखे कबाड़ में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख विद्यालय परिसर में कसरत कर रही छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के वक्त परिसर में 80 छात्राएं मौजूद थीं। सभी सुरक्षित हैं।
वार्डन मुनीष कुमारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। विद्यालय की दूसरी मंजिल से खुली छत की ओर जाने वाले जीने में रद्दी और कबाड़ का सामान रखा हुआ था। अचानक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण कबाड़ में आग लग गई। धुएं के गुबार और लपटों को देख शिक्षिकाओं ने वार्डन को बताया। वार्डन मुनीष कुमारी ने बताया कि शोर सुनते ही उन्होंने और स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाई। साथ ही परिसर में लगे फायर सिलेंडरों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसकी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टाफ के सहयोग से सबमर्सिबल पंप और फायर सिलेंडरों की मदद से करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। दमकल विभाग को भी अलर्ट किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जिस जगह आग लगी, उसके ठीक नीचे छात्राओं का हॉस्टल है। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। सभी छात्राएं सुरक्षित हैं।