{"_id":"5f639c848ebc3e98116d4269","slug":"fir-on-two-village-secretaries-bulandshahr-news-gbd20559943","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख की हेराफेरी करने वाले दो ग्राम सचिवों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख की हेराफेरी करने वाले दो ग्राम सचिवों पर एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। ऊंचागांव क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों के खातों से 12 लाख रुपये की राशि की हेराफेरी करने वाले दोनों ग्राम सचिवों के खिलाफ थाना नरसैना में एफआईआर दर्ज हो गई है। डीएम और सीडीओ के आदेश पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के एडीओ पंचायत की तहरीर मिलने के बाद दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि ऊचागांव की ग्राम पंचायत में शिव कुमार शर्मा और गांव घुंघरावली और बसी बांगर की ग्राम पंचायत में रोहताश सिंह ग्राम सचिव के पद पर तैनात रहे हैं। गत दिनों इनकी पदोन्नति एडीओ पंचायत के पद पर हो गई थी। इस दौरान इन्हाेंने मेडिकल लेकर क्षेत्र की तीनों ग्राम पंचायतों से 12 लाख से अधिक की राशि हेराफेरी कर निकाल ली थी। ग्राम सचिव शिव कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत ऊंचागांव के खाते से 10 लाख 32 हजार 112 रुपये निकाले। इसी तरह ग्राम सचिव रोहताश सिंह ने ग्राम पंचायत बसी बांगर के खाते से एक लाख 35 हजार 96 रुपये और ग्राम पंचायत घुंघरावली के खाते से 42 हजार 337 रुपये निकाले हैं। प्रथम दृष्टता जांच में दोनों ग्राम सचिव दोषी पाए गए और उन्हें निलंबित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को डीएम रविंद्र कुमार और सीडीओ अभिषेक पांडेय के आदेश पर ऊंचागांव ब्लॉक पर तैनात एडीओ पंचायत कौशल कुमार ने थाना नरसैना में तहरीर देकर दोनों ग्राम सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों ग्राम सचिवों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि इन दोनों ग्राम सचिवों की विभागीय जांच भी जारी है। साथ ही उन्हें बर्खास्त करने के लिए विभागीय अधिकारी शासन और विभाग को पत्र लिखने की तैयारी कर रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि ऊंचागांव क्षेत्र के एडीओ पंचायत ने दोनों ग्राम सचिवों के खिलाफ थाना नरसैना में एफआईआर दर्ज करवा दी है। दोनों सचिवों पर आगामी कार्रवाई के लिए भी जांच जारी है। वहीं, दूसरी ओर इन तीनों ग्राम पंचायताें के ग्राम प्रधानों की संदिग्धता की आशंका के चलते भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।