फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR lodged against accountant for misappropriation of Rs 13 lakh

Bulandshahar News: 13 लाख की हेराफेरी के आरोप में मुनीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against accountant for misappropriation of Rs 13 lakh
पहासू। ब्लाॅक प्रमुख दिवा रानी ने कीटनाशक दवाओं की फर्म में कार्यरत मुनीम पर 13.13 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में पहासू थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मुनीम पर मई 2023 से दिसंबर 2024 के बीच लेनदेन में हेराफेरी का आरोप है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख दिवा रानी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि की सोमना रोड पर मास्टरजी किसान सेवा केंद्र नाम से उनकी खाद बीज व कीटनाशक दवाओं की फर्म है। फर्म पर मोहित निवासी पहाड़पुर अरनिया मुनीम के पद पर तैनात था। मोहित ने बिना उनकी सहमति के खरीदारों से ली गई धनराशि फर्म के खाते में जमा न कर अपने फिनटेक कंपनी के माध्यम से अपने निजी खाते में जमा कराई।
विज्ञापन

आरोप है कि 25 मई 2023 को बुलंदशहर निवासी प्रियांशु राना से 24 बार में 2,97,675 रुपये, 9 मई 2023 से दिसंबर 2024 तक को डिबाई निवासी हिर्देश कुमार से 21 बार में 2,65,860 रुपये, फरवरी 2023 से सितंबर 2024 तक खुर्जा निवासी अखिल जादौन से पांच बार में 54,500 रुपये जमा कराए, अन्य किसानों से 62 बार में 1,53,465 रुपये अपने फिनटेक कंपनी के खाते में लिए और कुछ ग्राहकों से मई 2023 से दिसंबर 2024 तक 24 बार करीब तीन लाख की रकम ली। ऐसे में कुल 13,13,738 रुपये की हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित ने यह धनराशि अपने निजी खातों में भिजवाई गई है। कूट रचना कर आरोपी ने धोखाधड़ी की है। सीओ शिकारपुर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मोहित के खिलाफ फर्जीवाड़े और दस्तावेज से छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed