फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR

बिना अनुमति प्रतिमा के अनावरण पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
FIR
शिकारपुर में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाते राकेश शर्मा व अन्य। - फोटो : BULANDSHAHR
बिना अनुमति प्रतिमा के अनावरण पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति पर केस
विज्ञापन

शिकारपुर। दीपावली की शाम पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति राकेश शर्मा पर बिना अनुमति परशुराम चौक पर स्थापित भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अनावरण के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने प्रतिमा को ढक दिया है।
26 जनवरी 2019 को पूर्व ब्लाक प्रमुख ने पति राकेश शर्मा ने ब्राह्मण समाज के लोगों के सहयोग से शिकारपुर स्थित सलेमपुर तिराहे का नाम परशुराम चौक रखते हुए लोहे का फ्रेम बनवाकर भगवान परशुराम के चित्र लगा दिए थे। इस मौके पर भंडारा भी किया गया था। वहां पहुंचे राज्य मंत्री अनिल शर्मा से चौक का नाम स्थाई रूप से परशुराम चौक कराने की मांग की थी। राज्य मंत्री अनिल शर्मा के प्रस्ताव पर सलेमपुर तिराहे का नाम परशुराम चौक और सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने शहीद भगत सिंह चौक के सुंदरीकरण के लिए 16 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई थी। इसके बाद भगवान परशुराम चौक और शहीद भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा खोल दी गई थी। जबकि भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण होना था। दीपावली की शाम पूर्व ब्लाक प्रमुख पति राकेश शर्मा परशुराम चौक पहुंचे और भगवान परशुराम की प्रतिमा को दूध और गंगाजल से नहलाकर पूजा की। इसके बाद अनावरण कर दिया। जब इस बात का पुलिस को पता चला प्रतिमा को ढंक दिया गया। एसएचओ ऋ षिपाल सिंह ने बताया कि एसआई अंकित चौहान की ओर से राकेश शर्मा हलपुरा और उनके समर्थकों के खिलाफ लोगों की भावना को ठेस पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मैंने कोई अपराध नहीं किया है। भगवान परशुराम की प्रतिमा को दूध और गंगाजल से नहलाकर फूल माला चढ़ाई गई हैं। साथ ही दीपावली के दिन परशुराम चौक पर दीप जलाए गए हैं। - राकेश शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख पति शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed