फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR against Guddu pandit

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
FIR against Guddu pandit
गुड्डू पंडित। - फोटो : BULANDSHAHR
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे बसपा के पूर्व विधायक जयभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अहमदगढ़ थाने में गुड्डू पंडित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दो दिन पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें आवास विकास प्रथम निवासी गिरिराज सिंह, बसपा के पूर्व विधायक जयभगवान उर्फ गुड्डू पंडित को अभद्र टिप्पणी पर आपत्ति जताते नजर आ रहे थे, जिसके बाद गुड्डू पंडित गिरिराज और मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को वैवाहिक समारोह से बाहर आने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के चेयरमैन गिरिराज ने अहमदगढ़ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 30 नवंबर को वह अहमदगढ़ स्थित एक फॉर्म हाउस पर शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां जयभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पुत्र मिश्री लाल शर्मा निवासी शिकारपुर बाईपास रोड अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को गाली गलौज के बाद अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और फार्म हाउस से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए समारोह से चले गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी अहमदगढ़ सतीश चंद ने बताया कि पीड़ित गिरिराज की तहरीर पर जयभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed