फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR against Bhudev

कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर भूदेव के खिलाफ एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
FIR against Bhudev
कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर भूदेव के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। बाइक बोट के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले में फरार चल रहे भूदेव पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी पर ईओडब्ल्यू की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरेश कुमार शर्मा ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 2019 में दर्ज हुए बाइक बोट घोटाले की विवेचना वह कर रहे हैं। मामले में भूदेव सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी अनंता एंक्लेव वांछित है। पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बीते दिनों भूदेव सिंह के खिलाफ सीजेएम न्यायालय से धारा 82 का आदेश हासिल कर उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था। इसके बावजूद आरोपी भूदेव सिंह ने न्यायालय में सरेंडर नहीं किया। इससे साफ है कि आरोपी भूदेव जान-बूझकर कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहा है।
जिले के कई लोगों के फंसे हैं रुपये
बाइक बोट प्रकरण में जनपद के कई लोगों का रुपया लगा हुआ था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नगर कोतवाली, देहात कोतवाली, नरसेना थाने में ऐसे ही पीड़ितों ने मामले दर्ज कराए थे। इनकी जांच अब ईडी को स्थानांतरित हो चुकी है। इन लोगों का कहना था कि कंपनी के अधिकारियों द्वारा शुरूआत में तो उन्हें तय राशि दी जाती रही। लेकिन बाद में रुपये आने बंद हो गए थे।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की ओर से दी गई तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed