फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Find pure water, became troublesome for health

नहीं मिल रहा शुद्ध पानी, सेहत के लिए बन रहा परेशानी

Tue, 14 Feb 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 14 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Find pure water, became troublesome for health
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के महाकुंभ में शुद्ध पानी भले ही चुनावी मुद्दा नहीं बन पाया, लेकिन हालात बहुत बुरे हैं। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के कई गांवों में हजारों लोगों को दूषित पानी से निजात दिलाने के लिए पांच करोड़ खर्च कर ओवर हैड टैंकों का निर्माण कराया गया था।

दिलचस्प यह है कि आम आदमी की प्यास बुझाने के लिए खड़ी की गई टंकियां खुद पानी के इंतजार में हैं। जबकि यहां दूषित भूजल लोगों को बीमार बना रहा है। 10 साल से विधानसभा, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक के चुनाव आए - गए। मगर सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के सांवली, शेरपुर, तिलबेगमपुर, जोखाबाद, गोपालपुर आदि गांवों में शुद्ध पानी का इंतजाम नहीं हो सका।
विज्ञापन


नतीजतन, इन गांवों में रहने वाली आबादी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जोखाबाद के पानी में तो आर्सेनिक निकल रहा है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद इनके हालात नहीं सुधरे हैं।  2007 में  सांवली, तिलबेगमपुर, शेरपुर, जोखाबाद गोपालपुर में पांच करोड़ की लागत से पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम ने गांवों में सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाई ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सके। इसके बावजूद ग्रामीणों शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो सका। ऐसे हुआ पानी दूषित ः सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियोें से निकले गंदे पानी को ट्रीट करने के बजाय जहरीले पानी को भूगर्भ में डाला जा रहा है।


जल निगम के मुताबिक इंडस्ट्रियल एरिया में आने वाले सभी गांवों का पानी पूरी तरह दूषित हो चुका है। इंडस्ट्री से जहरीले पानी में आर्सेनिक फ्लोराइड, नाइट्रेट और आयरन की अधिकता भूगर्भ में बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed