फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fighting on belon toll

टोल पर भाजपा नेता ने कर्मचारी को मारा थप्पड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
fighting on belon toll
बेलोन में टोलकर्मी से मारपीट की वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट। - फोटो : BULANDSHAHR
टोल पर भाजपा नेता ने कर्मचारी को मारा थप्पड़
विज्ञापन

नरौरा। मेरठ-बदायूं नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर भाजपा नेता और नगर पंचायत नरौरा चेयरमैन विवेक वशिष्ठ द्वारा टोलकर्मी को चांटा मारने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोगों और टोलकर्मी के बीच विवाद होता हुआ नजर आ रहा है। इसी दौरान वीडियो में नगर पंचायत नरौरा चेयरमैन विवेक वशिष्ठ द्वारा टोल कर्मचारी को चांटा मारते हुए भी देखा जा रहा है। टोल प्लाजा पर हाथापाई का करीब 28 सेकेंड का यह वीडियो सोमवार का है। जांच पड़ताल में सामने आया कि नगर निवासी चिकित्सक आशीष सक्सेना और गजेंद्र कुमार टोल पर आधार कार्ड दिखाकर निकल रहे थे। टोलकर्मियों ने आशीष सक्सेना का आधार कार्ड लेकर रख लिया। नगर के दो अन्य लोगों के आधार कार्ड भी टोल कर्मियों ने रख लिए थे। इस पर विवाद शुरू हुआ था। इसी बीच चेयरमैन विवेक वशिष्ठ भी टोल पर पहुंचे थे। उसी दौरान यह विवाद हो गया। वहीं वीडियो वायरल होने पर मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच पड़ताल कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। हालांकि देर शाम तक मामले में कोई तहरीर नही दी जा सकी है। प्रभारी निरीक्षक नरौरा अल्ताफ अंसारी ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टोलकर्मियों ने की अभद्रता, वीडियो काटकर की वायरल
नगर पंचायत नरौरा के चेयरमैन एवं भाजपा नेता विवेक वशिष्ठ ने बताया कि टोल कर्मियों द्वारा आधार कार्ड नहीं लौटाने की सूचना पर वह वहां पहुंचेे। यहां टोल कर्मियों ने कहने पर भी आधार कार्ड नहीं दिए। उल्टा टोलकर्मी पार्टी व संगठन को बुरा भला कहते हुए अभद्रता पर उतर आए। वायरल वीडियो में सच्चाई छिपाने के लिए पहले व बाद की फुटेज काटकर मात्र 28 सेकेंड का वीडियो साजिश के तहत वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा टोलकर्मी को चांटा मारा गया है। मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed