{"_id":"61b780565d10ed0f6075d6d1","slug":"fighting-in-marrige-party-bulandshahr-news-gbd230985650","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में भिड़े घराती-बराती, युवक को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में भिड़े घराती-बराती, युवक को मारा चाकू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरात में भिड़े घराती-बराती, युवक को मारा चाकू
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र में भीमपुर दौराहे के निकट स्थित एक मैरिज होम में रविवार रात बरात के दौरान नाच-गाने को लेकर घराती और बराती पक्ष में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दिल्ली से शादी में शामिल होने आए युवक पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद उसे सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली-बदायूं हाईवे पर भीमपुर दौराहे के निकट स्थित एक मैरिज होम में रविवार देर रात बरात आई थी। इस दौरान घराती और बराती पक्ष के लोग गाने पर डांस कर रहे थे। तभी दो युवकों में विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जाता है कि घराती पक्ष के तीन युवकों ने दिल्ली से बरात में शामिल होने आए नितेश ठाकुर (32) को जमकर पीट दिया। साथ ही आरोपियों ने उसके पेट में चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद युवक को परिजन उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसेे गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ओम प्रकाश ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।