फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fifth death due to fever in Shahpur, 75 year old woman dies

Bulandshahar News: शाहपुर में बुखार से पांचवीं मौत, 75 वर्षीय वृद्धा की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Fifth death due to fever in Shahpur, 75 year old woman dies
खुर्जा जंक्शन के गांव शाहपुर कला निवासी मृतका शांति देवी का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो
खुर्जा जंक्शन। शाहपुर कला गांव में बुखार से रविवार सुबह 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बीते एक सप्ताह में बीमारी से यह पांचवीं मौत है। वृद्ध महिला को बुखार के साथ-साथ सांस की भी परेशानी थी, जिसके चलते उनका बुलंदशहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बीमारी से हो रही मौतों से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


गांव में रहने वाले धर्मेंद्र ने बताया कि पड़ोस की रहने वाली शांति देवी (78) पिछले आठ दिनों से बीमार थीं। शांति देवी को पहले से ही सांस की बीमारी थी। पिछले सप्ताह अचानक उनको तेज बुखार आया और सांस लेने में परेशानी होने लगी। इस पर परिजनों ने बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर कोई राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शनिवार को शिकारपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां पर देर रात तक कोई राहत नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजन शांति देवी को गांव वापस लेकर आ गए। जहां पर रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। धर्मेंद्र ने बताया कि शांति देवी के तीन बेटे थे, जिसमें सबसे बड़े बेटे अजीत की तीन साल पहले मौत हो गई। सुनील बाहर रहते हैं और प्रतेंद्र गांव में ही खेती करते हैं, जिनके पास शांति देवी रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतेंद्र को तेज बुखार है, जिसके चलते वह भी बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में अजीत के बेटे और शांति देवी के पौत्र दिव्यांश ने अंतिम संस्कार किया। गांव अलग-अलग बीमारियों से हो रही मौत से ग्रामीण काफी दहशत में है। बीते सात दिनों में पांच मौत हो चुकी है, जिसमें से तीन वृद्ध थे। इसके अलावा गांव में 100 से ज्यादा मरीज बुखार से ग्रस्त हैं।
ग्रामीणों की मौत के बाद गंभीर हुआ प्रशासन
ग्रामीण अमित का कहना है कि गांव में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं और नालियों की कई माह से सफाई भी नहीं हुई। रास्ते भी जर्जर व बदहाल हैं, जहां पर जलभराव व कीचड़ की समस्या रहती है। बीमारियों से ग्रामीणों की मौत के बाद प्रशासन गंभीर हुआ है। ग्राम पंचायत की ओर से शनिवार से सड़कों व नालियों की सफाई कराई गई और फॉगिंग कराई गई। यदि यह सफाई पहले ही हो जाती तो इस तरह बीमारी नहीं फैलती।


रविवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड व डेंगू की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही है। गांव में जो वृद्धा की मौत हुई है। उनको सांस की भी परेशानी थी। बुखार व अन्य बीमारियों की जांच रिपोर्ट देखी जाएंगी। - डॉ. प्रवीन कुमार, प्रभारी चिकित्सक, धरपा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed