फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fierce fighting took place between two parties in Manshagarhi, seven injured

Bulandshahar News: मंशागढ़ी में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, सात घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मंशागढ़ी नगलिया में बृहस्पतिवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में चाकू और लाठी-डंडे चले। जिसमें एक महिला और युवती समेत सात लोग घायल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले सुधीर कुमार और विष्णु के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। कहासुनी के दौरान देखते देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर चाकू, लाठी-डंडाें और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

दोनों पक्ष की ओर से एक महिला और युवती समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में सीमा, सुधीर सिंह, रामकुमार सिंह, दिव्या, करन, जितेंद्र और विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। वहीं, पुलिस फोर्स को गांव में तैनात किया गया है। पुलिस ने पीड़ित राजकुमार की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


Iमारपीट के मामले में आरोपी पक्ष का सुधीर तीन दिन पहले जेल से आया है, बृहस्पतिवार रात को शराब पीकर अभद्रता कर रहा था, जिसे लेकर मारपीट हुई। पीड़ित राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने इसी गांव निवासी विष्णु, जीतू, धर्मप्रकाश, रामबाबू, सोमवीर, योगी, राजा और करन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने करन, राजा, जीतू और विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है। - ऋजुल कुमार, एएसपी नगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed