फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fever

बढ़ने लगा बुखार का प्रकोप, एक किशोरी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
fever
बढ़ने लगा बुखार का प्रकोप, एक किशोरी की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर/अहार। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ने लग गया है। गांवों में घर-घर लोग बीमार पड़े हैं। अहार क्षेत्र में मंगलवार रात एक 13 वर्षीय किशोरी ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग बुखार से मौत की जानकारी होने से इनकार कर रहा है। सीएमओ ने बृहस्पतिवार को गांव में टीम भेजकर जांच कराने की बात कही है।
अहार के मोहल्ला बजरिया निवासी बलजीत सिंह की बेटी रिंकी कों पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसे दिखाया था। इसके बाद एक झोलाछाप से उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को रिंकी की हालत और बिगड़ गई। उपचार के लिए परिजन मेरठ लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। गांव में अन्य लोग भी बुखार की चपेट में बताए जा रहे हैं। बदलते मौसम में शहर से लेकर गांव तक वायरल फीवर का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में पिछले तीन दिन से 1500 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें प्रतिदिन 500 से अधिक वायरल बुखार के ही मरीज होते हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1675 लोगों ने पंजीकरण कराकर प्राथमिक उपचार कराया। फिजीशियन डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि मौसम बदलने, बारिश न होने और उमस बढ़ने से बीमारियां बढ़ गई हैं। सही खानपान और एहतियात बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

बुखार से किशोरी की मौत की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर मौत के कारणों की जांच कराई जाएगी। गांव में शिविर लगाकर अन्य लोगों की जांच कराकर दवा का वितरण कराया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed