फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fever

बुखार से पहासू में मासूम और औरंगाबाद में किशोरी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
fever
बुखार से पहासू में मासूम और औरंगाबाद में किशोरी की मौत
विज्ञापन

पहासू/औरंगाबाद। जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। पहासू में बृहस्पतिवार को मोहल्ला नागर कॉलोनी निवासी राजू के पांच वर्षीय पुत्र अनुज की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वहीं औरंगाबाद में बुधवार रात कस्बा क्षेत्र निवासी 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। छात्रा पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित थी।
पहासू के मोहल्ला नागर कॉलोनी निवासी राजू ने बताया कि अनुज का उपचार कस्बा के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। वहां से फायदा नहीं होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान अनुज की मौत हो गई। पहासू सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बुखार से मौत होने की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

औरंगाबाद के मोहल्ला अजीजाबाद निवासी मनीषा (16 ) पुत्री जगपाल लोधी श्री सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार मनीषा को चार दिन पूर्व तेज बुखार आया था। नगर के ही एक अपंजीकृत चिकित्सक के वहां उसे भर्ती करवाया गया। बुधवार शाम स्वास्थ्य बिगड़ने पर चिकित्सक ने मनीषा को बुलंदशहर ले जाने की सलाह दी। परिजन मनीषा को बुलंदशहर लेकर आ रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत होने पर बृहस्पतिवार को उसके स्कूल में शोकसभा कर अवकाश कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. हितेश कुमार ने बताया कि छात्रा की बुखार से मौत का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ लोग मिले डेंगू पॉजिटिव
बुलंदशहर। तापमान में कमी आने के बावजूद जिले में डेंगू संदिग्ध के मामलों में कमी नहीं आई है। जिलेभर से प्रतिदिन डेंगू संदिग्ध के मामले सामने आ रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिलेभर में करीब 435 लोगों का सैंपल लिया गया। जिला अस्पताल में सात और समस्त सीएचसी पर दो लोगों की एनएस-1 किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब डेंगू संदिग्ध के 1314 केस हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed