{"_id":"61856d0b8c1b9b4a8f43ce83","slug":"fever-bulandshahr-news-gbd2288847124","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर गांव में बुखार से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर गांव में बुखार से दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
मूर्ति पत्नी रामकुमार का फाइल फोटो
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर गांव में बुखार से दो महिलाओं की मौत
अनूपशहर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव फतेहपुर में बृहस्पतिवार को रूपवती (65) और मूर्ति (60) की बुखार से मौत हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने गांव के प्राइमरी स्कूल में जांच कैंप लगाया। ग्रामीणों ने बताया एक माह के अंदर बुखार से गांव में आठ मौतें हो चुकी हैं।
गांव में बृहस्पतिवार को दो महिलाओं की बुखार से मौत होने की सूचना मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तौली की डा. अंजू गौड़ के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने 106 मरीजों का उपचार किया। 26 संदिग्ध मरीजों के रक्त की जांच की गई। इनमें से डेंगू के छह संदिग्ध मरीज मिले हैं। गांव में सफाई कर्मचारियों की टीम ने यहां अभियान चलाया। एसडीएम ने बीडीओ को एक सप्ताह में सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर गांव में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाने और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। प्रधान प्रमोद मीणा ने एसडीएम को बताया कि कराया कि गांव में बुखार से हर घर में कोई न कोई बीमार है। उन्होंने आगे भी इसी तरह गांव में कैंप लगवाने की मांग की है।