फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fever

बुखार से अस्पताल का सिस्टम फेल, 77 बेड पर 90 से ज्यादा मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Fever
स्याना सीएचसी पर बेड पर लेटे तीन बच्चे। - फोटो : BULANDSHAHR
बुखार से अस्पताल का सिस्टम फेल, 77 बेड पर 90 से ज्यादा मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ के आगे जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं फेल हो गईं हैं। अस्पताल के 77 बेड पर सोमवार को 90 से ज्यादा मरीज भर्ती थे। ओपीडी में आए 1502 में से 528 मरीज बुखार पीड़ित थे।
जिला अस्पताल में 77 बेड की क्षमता है। सोमवार को यहां ओपीडी में आए बुखार के 36 मरीजों को भर्ती किया गया। बेड कम होने की वजह से दो-दो मरीजों को एक साथ लिटाकर ड्रिप लगाई गई। इमरजेंसी में भर्ती औरंगाबाद निवासी खुशनुमा ने बताया कि दो दिन से वह अस्पताल में भर्ती है। उसके भाई को भी बुखार होग या तो दोनाें को सिर्फ एक ही बेड दिया गया। यमुनापुरम निवासी 12 वर्षीय प्रशांत भी बुखार होने पर तीन दिन से वार्ड में भर्ती हैं। वह जब आए थे तो बेड थे पर अब नहीं हैं।
विज्ञापन

अब दोगुनी जांच, 40 फीसदी को बुखार
जिला अस्पताल में वायरल बुखार के चलते ,खून की जांच कराने वालों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। पूर्व में जहां 100 लोग जांच के लिए पहुंचते थे। वहीं, पिछले सप्ताह से लोगों की संख्या 200 के करीब तक पहुंचने लगी हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में करीब 40 फीसदी लोग बुखार के आ रहे हैं। जांच कराने पर जिनको जरूरी समझा जाता है, उन्हें वार्ड में भर्ती किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल की चपेट में बच्चे
वायरल इस समय बच्चों में ज्यादा हो रहा है। छोटे बच्चों में निमोनिया के मामले भी सामने आ रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों का उपचार किया जा रहा है। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस
स्याना सीएचसी में तीन बच्चों को मिला एक बेड
सोमवार को स्याना सीएचसी में एक बेड पर लेटे तीन बच्चों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में एक महिला तीनों बच्चों को बुखार होने पर अस्पताल लाने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों द्वारा भर्ती करने के नाम पर महज दवा देकर घर जाने की सलाह दी गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को सीएचसी पर 277 नए और 83 पुराने मरीजों ने ओपीडी में प्राथमिक उपचार लिया। इसमें 32 बुखार के मरीज भी शामिल है।

आज से घर-घर बुखार के मरीजों की जांच
स्वास्थ्य विभाग सात सितंबर से 16 सितंबर तक घर-घर अभियान चलाकर बुखार व क्षय रोग के लक्षण वाले लोगों की जांच करेंगे। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए टीका न लगवाने वाले लोगों को भी टीके के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि बुखार से पीड़ित लोग, कोविड व क्षय रोग के लक्षणयुक्त लोगों और नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों और टीका न लगवाने वाले लोगों की पहचान करने के साथ सूची बनाई जाएगी। 16 सितंबर तक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के प्रति जागरूक करेंगे और बुखार से पीड़ित लोगों को दवा वितरित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed