{"_id":"6a21cd297b7452839d0898fb","slug":"fault-in-high-tension-line-caused-power-outage-for-six-hours-bulandshahr-news-c-139-1-mdr1001-109731-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से छह घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से छह घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
मुरादनगर। भीषण गर्मी में रावली कलां क्षेत्र में 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से असालतनगर बिजलीघर से जुड़ी दर्जनों आवासीय कॉलोनियों की बिजली छह से आठ घंटे तक बाधित रही। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
राधेश्याम विहार फेज-5 निवासी प्रोफेसर वरुण त्यागी और कालू चौधरी ने बताया कि लोगों को पेयजल, कूलर और अन्य घरेलू उपकरणों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कॉलोनीवासियों का कहना है कि रावली कलां और असालतनगर बिजलीघरों के बीच करीब 15 किलोमीटर की दूरी है। इसके बावजूद एक क्षेत्र में तकनीकी खराबी आने पर दूसरे क्षेत्र की आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। लोगों ने असालतनगर बिजलीघर के लिए अलग हाईटेंशन लाइन की व्यवस्था करने की मांग की है। एसडीओ एसपी यादव का कहना है कि रावली कलां और असालतनगर बिजलीघरों की 33 केवी लाइन एक ही फीडर से जुड़ी है। इसी कारण किसी एक लाइन में फॉल्ट आने पर दोनों बिजलीघरों की आपूर्ति प्रभावित होती है। फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।