फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   father misdeed with his minor daughter several times In Bulandshahr

पापी पिता की घिनौनी करतूत: नाबालिग बेटी को कई बार बनाया हवस का शिकार, मां ने रोका तो उस पर भी किए जुल्म

Sat, 08 Jun 2024 06:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्याना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्याना Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Jun 2024 06:31 PM IST
सार

उसकी बेटी ने कहा कि वह अब यहां नहीं रहेगी, मर जाएगी। जिस पर वादिया ने अपने मायके वालों को सूचना दी। वह दोनों मां-बेटी को अपने साथ ले गए। जिसके बाद उन्होंने स्याना पुलिस को अब तहरीर देकर आरोपी चमन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
father misdeed with his minor daughter several times In Bulandshahr
नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म - फोटो : freepik.com

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि बीते कुछ दिनों पूर्व वह अपने मायके गई थी। उस दौरान उसकी 16 वर्षीय पुत्री उसके साथ नहीं गई वह अपने घर पर ही थी। वादिया जब लौटकर अपने ससुराल पहुंची तो उनकी पुत्री ने बताया कि पिता ने उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही शिकायत करने पर भविष्य में हत्या की धमकी दी। जिस पर वादिया ने अपने पति चमन सिंह से विरोध जताया तो आरोपी ने मां-बेटी दोनों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। 

विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि वह दोनों लोक लाज के डर से चुप रहीं। लेकिन, गत दो जून को वादिया खेत पर गई थी और उसका पति भी दुकान पर गया था। लेकिन, पीड़िता के खेत पर जाने के बाद आरोपी पति घर पहुंचा और फिर से अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी उसे धमकी देकर चला गया। वादिया जब खेत से लौटी तो बेटी ने इस बाबत जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बेटी ने कहा कि वह अब यहां नहीं रहेगी, मर जाएगी। जिस पर वादिया ने अपने मायके वालों को सूचना दी। वह दोनों मां-बेटी को अपने साथ ले गए। जिसके बाद उन्होंने स्याना पुलिस को अब तहरीर देकर आरोपी चमन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है और आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया जा रहा है। हालांकि, अधिकारी जांच पूरी होने पर पूर्ण स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया जा रहा है। जल्द ही पूरी जांच कर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। - भास्कर मिश्र, सीओ स्याना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed