फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Father donates kidney to ailing married daughter, saves her life.

Bulandshahar News: शादीशुदा बीमार बेटी को पिता ने दी किडनी, बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Father donates kidney to ailing married daughter, saves her life.
पहासू निवासी मलखान सिंह जिसने अपनी बेटी को किडनी दी है। स्रोत : स्वयं
पहासू। कस्बा के मोहल्ला अशोक नगर निवासी मलखान सिंह ने अपनी शादीशुदा बेटी दामिनी को किडनी देकर मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

अशोक नगर मोहल्ला निवासी चंद्रेश ने बताया कि 50 वर्षीय उनके पिता मलखान सिंह खेती करते हैं और पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। पिछले साल तीन फरवरी को उनकी बहन दामिनी की शादी अलीगढ़ जनपद के पीपली गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। लगभग सात महीने पहले अचानक उनकी बहन की तबीयत खराब रहने लगी।
पहले बीपी बढ़ने, शारीरिक कमजोरी और समेत अन्य लक्षण सामने आए। जिसके बाद अलीगढ़ के निजी अस्पताल में ही उपचार चल रहा था। धीरे-धीरे परेशानी बढ़ने लगी तो लीवर व किडनी से संबंधित जांच कराई गईं। इसमें किडनी में संक्रमण की पुष्टि हुई और डायलिसिस शुरू हो गई लेकिन एक किडनी पूरी तरह से काम नहीं कर रही थी। इसके बाद पिता मलखान सिंह बेटी को मायके में लेकर आ गए और दिल्ली के एम्स में जांच कराई तो वहां पर चिकित्सकों ने किडनी प्रत्यारोपण के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके बाद ही तबीयत में सुधार की संभावना जताई गई। ऐसे में जब कोई आगे नहीं आया तो पिता मलखान सिंह ने अपनी किडनी देने की बात कही। एक जुलाई को सर्जरी के बाद मलखान सिंह की किडनी बेटी दामिनी को दी गई। बेटे चंद्रेश ने बताया कि बहन और पिता दोनों स्वस्थ हैं। अभी सर्जरी के बाद दोनों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। जल्द उनको छुट्टी मिलने के बाद घर लाया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोग उनके इस कार्य की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed