फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers will get paddy seeds at 50 percent subsidy

Bulandshahar News: किसानाें को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेंगे धान के बीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। किसानों को सरकारी बीज गोदाम पर 50 फीसदी अनुदान पर धान के बीज मिलेंगे। वहीं, धान समेत अन्य फसलों के बीज के भाव जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया इस समय धान, तिल, सोयाबीन, अरहर, बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, सांवा, उड़द व मूंग आदि फसलों की खेती हो रही है। इसके लिए किसानों को बीज की जरूरत पड़ेगी।
बीज एवं प्रक्षेत्र उप्र के अपर कृषि निदेशक की ओर से सभी फसलों के बीच का रेट जारी कर दिया है। मोटे धान का बीज 4480 रुपये, धान महीन का 4509 रुपये, बासमती धान 6138, तिल 18680, सोयाबीन 7695, अरहर 17142, बाजरा 6384, ज्वार 7068, रागी 8585, कोदो 8585, सांवा 8585, उड़द 14520 और मूं 13001 रुपये प्रति क्विंटल की दर रेट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि किसान धान का बीज सरकारी बीज गोदाम से 50 फीसदी अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं। इस बार जिले में धान का रकबा 95 हजार हेक्टेयर भूमि में होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed