{"_id":"64c2992e5d0cbbfa73017b86","slug":"farmers-welfare-center-will-be-built-in-khurja-farmers-will-get-benefit-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-2117-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुर्जा में बनेगा किसान कल्याण केंद्र, किसानों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुर्जा में बनेगा किसान कल्याण केंद्र, किसानों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। खुर्जा में किसान कल्याण केंद्र बनेगा। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। केंद्र के निर्माण पर 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कृषि विभाग ने केंद्र के लिए जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेज दिया है। संभावना है कि जल्द ही आगामी आदेश मिल जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि खुर्जा में बनने वाले किसान कल्याण केंद्र के लिए जमीन चिन्हित कर ली है। साथ ही इसके निर्माण का प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेज दिया है। इसके निर्माण पर 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसान कल्याण केंद्र में किसानों को खाद, बीज, यंत्र और प्रशिक्षण एक स्थान पर मिलेंगे।अभी तक किसानों को खाद और बीज तो समिति के जरिए उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन दवा और प्रशिक्षण के लिए उन्हें अलग जगहों पर जाना होता है। इससे न सिर्फ समय ज्यादा लगता है, बल्कि आने-जाने में अतिरिक्त खर्च भी होता है। किसानों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए प्रदेश सरकार किसान कल्याण केंद्र स्थापित कर रही है। खुर्जा में बनने वाले केंद्र पर कृषि विभाग की ओर से कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। केंद्र सप्ताह में हर दिन खुलेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही जिले के 15 ब्लॉकों में भी किसान कल्याण केंद्र खोले जाएंगे।