{"_id":"570a8cf94f1c1bfb66c810c8","slug":"farmers-returning-from-purchasing-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों से लौटाए जा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों से लौटाए जा रहे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुणवत्ता की आड़ में किसानों को क्रय केंद्रों से लौटाया जा रहा है। यही, कारण है कि देहात क्षेत्र में बनाए गए क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू ही नहीं हो पाई है। ऐसे में मायूस किसान मंडियों में सस्ती दरों पर गेहूं बेचने को मजबूर हैं। रविवार को अनाज मंडी बुलंदशहर में तीनों केंद्र बंद मिले।
विज्ञापन
प्रशासन ने जनपद में 1.53 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने के लिए 88 क्रय केंद्रों का गठन किया है। मात्र 20 केंद्रों पर 120 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। गेहूं की खरीद मंडियों में स्थित केंद्रों पर की गई है। गांवोें में लगाए गए क्रय केंद्रों पर गेहूं का एक भी दाना नहीं खरीदा गया है।
विज्ञापन
किसान सुरेश पाल का कहना है कि क्रय केंद्र पर 17 बोरे गेहूं बेचने को गया था। केंद्र संचालक ने गुणवत्ता खराब बताकर गेहूं लौटा दिया। संचालक ने यह भी कहा कि नमी और क्षतिग्रस्त दानों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
इसलिए समर्थन मूल्य से कम दाम मिल पाएंगे। यही जवाब किसान सुरेंद्र, अनिल और सुमित को भी क्रय केंद्रों पर मिले। नतीजतन किसानों को अनाज मंडियों मेें गेहूं बेचना पड़ा।