फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers protest

नहीं होगा चक्का जाम, डीएम को ज्ञापन देंगे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest
राजेबाबू पार्क के गेट के सामने बैठक करते भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
नहीं होगा चक्का जाम, डीएम को ज्ञापन देंगे किसान
विज्ञापन

बुलंदशहर। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में शनिवार को भाकियू के शीर्ष नेतृत्व ने प्रत्येक जनपदों में चक्का जाम का एलान किया था। शुक्रवार को हाईकमान ने चक्का जाम के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। अब शनिवार को भाकियू पदाधिकारी डीएम को ज्ञापन देंगे। माना जा रहा है कि आंदोलन में राजनीतिक दलों के शामिल होने की आशंका के चलते चक्का जाम को स्थगित किया गया है।
बीते दिनों भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किसानों से उनके क्षेत्र में चक्का जाम करने की अपील की थी। भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने बीते दिनों बताया था कि चक्का जाम के लिए जनपद को सात सेक्टर और 15 ब्लॉक में बांटा गया है, इन स्थानों पर छह फरवरी को चक्का जाम किया जाना था। मांगेराम त्यागी ने शुक्रवार को बताया कि हाईकमान ने चक्का जाम को स्थगित कर दिया है। शनिवार को भाकियू के 11 पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देंगे। भाकियू के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चक्का जाम में अन्य राजनीतिक दलों के शामिल होने और माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते हाईकमान ने यह निर्णय लिया है। हालांकि, इस बाबत कोई खुलकर नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे भाकियू नेता
औरंगाबाद। गांव पिपाला से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री कैप्टन बिशन सिंह सिरोही और पूर्व जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान की अगुवाई में दर्जनों किसान खाद्य सामग्री लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। गुड्डू प्रधान ने बताया कि आंदोलन में अब किसान अपने-अपने गांवों से सामग्री लेकर रोजाना पहुंच रहे हैं। जिले से लगातार किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। आंदोलन में किसानों की दिन प्रतिदिन भागीदारी बढ़ रही है। जड़ौल के प्रधान और किसान नेता इरफान अली की अगुवाई में भी बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में शामिल हुए। इस मौके पर नरेंद्र दलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान पंचायत के लिए किया जनसंपर्क
बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में 10 फरवरी को होने वाली किसान पंचायत की सफलता के लिए रालोद कार्यकर्ताओं की ओर से जनसंपर्क अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। पार्टी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह के नेतृत्व में पूर्व विधायक दिलनवाज खान के साथ स्याना क्षेत्र के गांव मडोना जाफराबाद, सालाबाद धुमड़ा, सेहरा, बलीपुर और जाड़ौल आदि गांवों में दौरा कर लोगों से पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। यशवीर सिंह ने कहा कि आज किसान सड़कों पर हैं। अब किसान इकट्ठा होकर इस सरकार को उखाड़ने का काम करेंगे। इस दौरान योगेंद्र सिंह लोधी, संजय प्रधान, अजीत प्रधान, चौधरी अतर सिंह, मनोज चौधरी, बंटी चौधरी, उस्मान आदि शामिल रहे।

चक्का जाम को लेकर जीआरपी-आरपीएफ मुस्तैद रही
खुर्जा जंक्शन। भाकियू के शनिवार को होने वाले चक्का जाम को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट रहा। रेलवे की तरफ से शुक्रवार को सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। प्लेटफार्म और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा चोला से लेकर गंगरौल और कई अन्य स्टेशनों पर भी जीआरपी-आरपीएफ तैनात रही। आरपीएफ प्रभारी नवलकिशोर ने बताया कि जंक्शन पर आने वाली ट्रेनों की चेकिंग की गई। इसके अलावा प्लेटफार्म से लेकर रेलवे ट्रैक तक नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed