फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers in 14 villages will oppose freight corridor

फ्रेट कॉरिडोर का विरोध करेंगे 14 गांवों के किसान

Sun, 01 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 01 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers in 14 villages will oppose freight corridor
किसान - फोटो : अमर उजाला

उचित मुआवजे के लिए 14 गांवों के किसानों ने पंचायत में रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के खिलाफ हुंकार भरी है। किसानों ने समसपुर गांव में पंचायत में कहा कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिल जाता काम नहीं होने देंगे। रेलवे फ्रंट कॉरीडोर को लेकर उचित मुआवजे के लिए किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार को समसपुर गांव में हुई पंचायत में किसानों ने कहा कि अब कॉरिडोर के अधिकारियों का सामना करने को तैयार हैं। किसान नेता अजय चौधरी ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर के अफसरों और किसानों के बीच हो रहे घमासान को शासन प्रशासन मूक दर्शक बनकर देख रहा है।
विज्ञापन


विजेंद्र प्रताप सोलंकी ने कहा कि अब अफसरों के बहकावे में न आकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता चुप नहीं बैंठेंगे। पंचायत की अध्यक्षता रुद्रदत्त शर्मा ने की। अतर सिंह, शिवकुमार शर्मा, इंद्रमणि शर्मा, सुग्रीव सोलंकी, धर्मवीर समेत करीब दो सौ किसानों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed