फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers get Rs 1 lakh rebate under electricity bill relief scheme

Bulandshahar News: बिजली बिल राहत योजना में किसान को मिली एक लाख की छूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers get Rs 1 lakh rebate under electricity bill relief scheme
शिकारपुर। बिजली बिल राहत योजना में क्षेत्र के एक किसान को बिल में एक लाख रुपये की छूट मिली तो उसने खुशी जाहिर की। किसान पर ऊर्जा निगम का 1,54,079 रुपये का बिल बकाया था, योजना के तहत पंजीकरण कराने पर 53,210 रुपये का बिल मिलने पर जमा कर दिया। ऊर्जा निगम के अफसरों ने बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कराकर राहत लेने की अपील की है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनीष कुमार मथुरिया ने बताया कि एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना शुरु की गई। समय-समय पर बकायेदार, बिजली चोरी करने वालों को योजना के तहत पंजीकरण कराकर बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महाराजपुर गांव निवासी उपभोक्ता श्यामलाल पर घरेलू कनेक्शन का 1,54,079 रुपये का बिल बकाया था। जो कनेक्शन लेने के बाद कभी जमा न करने पर बढ़ता जा रहा था। किसान को बिल जमा कर छूट लेने के लिए कहा तो बृहस्पतिवार को बिजलीघर आकर पंजीकरण कराया। बिल पर करीब 86 हजार रुपये का सरचार्ज एवं मूलधन पर 25 फीसदी की छूट मिलने पर 1,00,869 रुपये माफ हो गया। बकाया बिल 53,210 को किसान ने जमा कर दिया है। बताया कि इस तरह की राहत अन्य उपभोक्ता समय रहते ले ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed