{"_id":"590394924f1c1bc12cc0c10d","slug":"farmers-encroach-on-district-collector","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया जिलेदार का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया जिलेदार का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रजवाहे में पानी ना आने के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने सिंचाई विभाग के जिलेदार कार्यालय पर रोष जताते हुए नारेबाजी की। किसानों ने जिलेदार का घेराव कर उन्हें काफी समय तक जमीन पर बैठाए रखा। किसानों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिलेदार को सौंपा।
किसानों ने बताया डासना रजवाहे में पानी नहीं है तथा जब पानी छोड़ा जाता है तो तेल तक नही पहुंचता। किसानों ने रजवाहों की खुदाई व सफाई की भी मांग की। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) नेता अमित बिधूडी का कहना है कि किसानों को जरूरत के समय पानी नही मिल रहा है तथा उनकी फसलें सूख रहीं है।
विज्ञापन
इसका समाधान अबिलंब होना चाहिए। घेराव में किसान सुंदर सिंह, धीरज सिंह, अंकित बिधूडी, सुमित बिधूडी, इकराम अली आदि थे। जिलेदार कृष्णन गुप्ता ने का कहना है कि डासना रजवाहा का ढाल ऊंचा नीचा है। ढाल सही ना होने के कारण गुलावठी आकर क्षेत्र में पर्याप्त पानी नहीं मिलता है।
विज्ञापन
साढ़े तीन फिट पानी हमें मिलना चाहिए लेकिन मिलता है केवल डेढ फिट। इस संबंध में सहायक अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता को पत्र लिख चुके है। वह किसानों की समस्या से अधिकारियों को दोबारा अवगत कराएंगे।