फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers Collectorate circle, commotion

किसानों ने घेरा कलक्ट्रेट, हंगामा

Fri, 02 Sep 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Fri, 02 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers Collectorate circle, commotion
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

गन्ना पेमेंट और ब्याज की मांग को लेकर भाकियूू के बैनर तले किसानों ने कलक्ट्रेट घेर लिया। आक्रोशित किसान मागों को लेकर डीएम की कार के सामने बैठ गए। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के समझाने के बाद भी किसान शांत नहीं हुए।भाकियू के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी और जिलाध्यक्ष कैप्टन बिशन सिंह के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट में जमा हुए।

विज्ञापन


किसानों का कहना है कि हापुड़ की ब्रजनाथ शुगर मिल और सिंभावली शुगर चीनी मिल प्रबंधन किसानों का पैसा दबाए हुए हैं। किसानों को दो माह पूर्व पाई-पाई मिल जानी चाहिए थी, मगर प्रशासन और गन्ना विभाग के अफसरों की उदासीनता के चलते किसानों को पेमेंट नहीं हो पाया।
विज्ञापन


किसानों को एक सप्ताह में गन्ना पेमेंट दिलाया जाए अन्यथा किसान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। किसानों ने यह भी बताया कि चीनी मिल हापुड़ की होने के कारण हापुड़ का प्रशासन उनकी नहीं सुन रहा है। बुलंदशहर का प्रशासन भी मिल प्रबंधकों पर दबाव नहीं बना पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में किसान किस के दर पर अपना दुखड़ा सुनाए। इस दौरान किसानों ने जिला प्रशासन और गन्ना अफसरों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया। डीएम आंजनेय कुमार सिंहऔर एसडीएम लालता प्रसाद के आश्वासन पर किसान शांत हुए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed