{"_id":"572387f14f1c1b3969a91595","slug":"farmers-cheated-adulterated-pesticides","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के साथ धोखा कीटनाशक मिलावटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के साथ धोखा कीटनाशक मिलावटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 29 Apr 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चार लाख किसानों को कीटनाशक निर्माता कंपनिया चूना लगा रही हैं। जांच में कीटनाशक के 16 सैंपल फेल हो गए हैं। यही कारण है कि फसलों पर कीटनाशकों का उस अनुपात में प्रभाव नहीं पड़ रहा है जो होना चाहिए।
विज्ञापन
कृषि सुरक्षा विभाग ने बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, स्याना, ऊचागांव, अगौता, अरनिया, पहासू, लखावटी, औरंगाबाद, बीबीनगर और गुलावठी से कीटनाशकों के 210 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए थे। 2-4डी, एट्राजिन जैसे प्रमुख कीटनाशकों की जांच भी प्रयोगशाला में कराई गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि 210 में से 16 कीटनाशक मानक पर खरे नहीं उतरे। जो कीटनाशक मानक के पैमाने पर फेल पाए गए हैं। उनका फसलों में कीट नियंत्रण के लिए बहुयातायत से प्रयोग किया जाता है। कीटनाशकों की रिपोर्ट फेल होने पर जिन किसानों ने इन दवाइयों का प्रयोग कीट नियंत्रण के लिए फसलों में किया था वह खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन