फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers can book solar pumps and get them on subsidy.

Bulandshahar News: किसान सोलर पंप के लिए करें बुकिंग, अनुदान पर मिलेगा पंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers can book solar pumps and get them on subsidy.
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत सोलर पंप अनुदान पर दिए जाएंगे। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर 15 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। इसके लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। जो भी किसान आवेदन करेंगे, उनमें से पात्राें को योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक बबलू कुमार और जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि आवेदन के लिए ऑनलाइन बुकिंग होगी। जिले में पीएम कुसुम योजना के तहत जिले में किसानों को सोलर पंप का लाभ देने का को लक्ष्य शासन से निर्धारित नहीं किया गया है। आवेदन करने वाले पात्र किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। ऊर्जा बचत के लिए सरकार की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलर पंप लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगें गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि दो एचपी पंप पर 98,593 रुपये तक का अनुदान सरकार की तरफ से मिलेगा। दो एचपी के डीसी सबमर्सिबल पंप पर 1,00,215 रुपये व एसी सबमर्सिबल पंप 99,947 रुपये और तीन एचपी के डीसी सबमर्सिबल पंप पर 1,33,621 रुपये व एसी सबमर्सिबल पंप पर 1,32,314 रुपये का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पांच एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर 1,88,038 रुपये और 7.5 एचपी एसी व 10 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर अनुदान के रूप में सर्वाधिक 2,54,983 रुपये का लाभ मिलेगा।पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को अनुदान पर सोलर पंप के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। पंजीकृत किसान ही योजना में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed