फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers called home and beat up revenue team, report filed

Bulandshahar News: किसानों ने घर बुलाकर राजस्व टीम को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
अहमदगढ़। शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव अकरवास कनैनी में किसानों ने घर बुलाकर राजस्व टीम पर हमला कर दिया। इस संबंध में मंगलवार को लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ने लेखपालों की आपात बैठक बुलाई। इसमें निर्णय लिया गया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती है तो संघ हड़ताल करने पर मजबूर होगा। हालांकि, पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक केहर सिंह, हल्का लेखपाल अनूप शर्मा, लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष सचिन कुमार गर्ग सोमवार शाम करीब चार बजे गांव अकरवास कनैनी पहुंचे थे। गांव निवासी हरपाल सिंह ने चकमार्ग संबंधित एक शिकायत की थी। इसके निस्तारण के संबंध में अधिकारी गांव पहुंचे थे। जहां पर गांव से राजस्व टीम को लौटते समय रास्ते में ही गांव के प्रताप सिंह और महाराज सिंह रास्ते में मिले और वह किसी समस्या को लेकर उन्हें अपने घर बुलाकर ले गए। आरोपियों ने अपने पिता की मृत्यु का दुर्घटना बीमा योजना का लाभ न मिलने पर टीम के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने राजस्व टीम पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें लेखपाल सचिन गर्ग को गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना राजस्व टीम ने एसडीएम शिकारपुर दीपक कुमार पाल को दी और मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। मामले में पीड़ित लेखपाल सचिन ने दो नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ लिखित थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं, शिकारपुर तहसील लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार ने बताया कि यदि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो जल्द लेखपालों की हड़ताल होगी। इस संबंध में एसडीएम शिकारपुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राजस्व टीम द्वारा अहमदगढ़ थाने में तहरीर दे दी गई है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed