फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers block road against Babban Chaudhary case in Khurja in Bulandshahr

बुलंदशहर में किसानों का प्रदर्शन: बब्बन चौधरी पर मुकदमे के विरोध में लगाया लगाया, तहसीलदार के निलंबन की मांग

Sat, 07 Feb 2026 02:09 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 07 Feb 2026 02:09 PM IST
सार

बुलंदशहर के खुर्जा में किसान यूनियन टिकैत के नेता बब्बन चौधरी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में कार्यकर्ताओं ने खुर्जा-जेवर मार्ग जाम कर दिया। तहसीलदार के निलंबन, फर्जी मुकदमा वापस लेने और जमीन अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Farmers block road against Babban Chaudhary case in Khurja in Bulandshahr
खुर्जा में किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष बब्बन चौधरी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने खुर्जा-जेवर मार्ग पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ता खुर्जा तहसीलदार संजय वर्मा के निलंबन की मांग को लेकर खुर्जा जंक्शन से तहसील जा रहे थे, जहां पंचवटी रजवाहे के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं जाम लगा दिया। सीओ शोभित कुमार और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। करीब डेढ़ घंटे की बातचीत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका तो किसान ट्रैक्टर लेकर तहसील की ओर रवाना हो गए। खुर्जा-जेवर मार्ग पर सुबह 11 बजे से जाम लगा रहा।

विज्ञापन

किसान नेता बब्बन चौधरी ने बताया कि जमीनी मामले को लेकर तहसीलदार ने उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। उसी के विरोध में तहसीलदार के निलंबन की मांग की जा रही है। साथ ही लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन पर खुर्जा के ग्रामीणों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की भी मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed