फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers are liking the sugarcane crop, area increased by 4228 hectares

Bulandshahar News: किसानों को रास आ रही गन्ने की फसल, 4228 हेक्टेयर रकबा बढ़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के किसानों का गन्ने की फसल पर भरोसा बढ़ता जा रहा है। कम लागत और मेहनत में ज्यादा मुनाफा इन्हें रास आ रहा है। यही कारण है कि इस साल गन्ने का रकबा 4228 हेक्टेयर बढ़ गया है। जिले में गन्ने की फसल का सर्वे पूरा होने के बाद विभाग किसानों का सट्टा तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

सर्वे के मुताबिक, इस साल किसानों ने 83,210 हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की बुवाई की है। पिछले वर्ष 78,982 हेक्टेयर भूमि गन्ने की पैदावार हुई थी, जो कि पिछले साल के मुकाबले में 4228 हेक्टेयर ज्यादा है। लगातार बढ़ रहे गन्ने के रकबे से ज्वार, गेहूं, बाजरा और मक्का व अन्य फसलों का रकबा कम हो रहा है।
विज्ञापन

किसान मुनेश ने बताया कि अधिक बारिश होने या सूखा पड़ने पर भी गन्ने की फसल में कम नुकसान होता है। साथ ही अन्य फसलों के मुकाबले मेहनत कम है। इसलिए किसान इस फसल पर ज्यादा भरोसा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि जिले में गन्ने की फसल का सर्वे पूरा होने के बाद विभागीय अधिकारी किसानों का सट्टा तैयार करने में जुट गए हैं।

जल्द ही मिल के कर्मी गांव-गांव जाकर किसानों को गन्ने का सर्वे दिखाएंगे। गन्ना किसान सर्वे का परिणाम देखकर अपना क्षेत्रफल देख सकेंगे। इस साल सर्वे में 4,228 हेक्टेयर गन्ने का रकबा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed