फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer welfare centers will be built in Secunderabad and Gulavathi with Rs 1.50 crore.

Bulandshahar News: 1.50 करोड़ रुपये से सिकंदराबाद और गुलावठी में बनेंगे किसान कल्याण केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद और गुलावठी में 1.50 करोड़ रुपये से किसान कल्याण केंद्र जल्द बनेंगे। एक केंद्र के निर्माण पर 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार इसके लिए एसडीएम को पत्र भेजकर जमीन की मांग की है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि खुर्जा में किसान कल्याण केंद्र के लिए जमीन चिह्नित कर ली है। इसके निर्माण का प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेज दिया है। वहीं, पिछले दिनों शासन से सिकंदराबाद और गुलावठी में भी किसान कल्याण केंद्र बनाने के निर्देश प्राप्त हुए। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। किसान कल्याण केंद्र के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को पत्र लिख दिया गया है। संभावना है कि जल्द ही जमीन मिल जाएगी। किसान कल्याण केंद्र में किसानों को खाद, बीज, यंत्र और प्रशिक्षण एक स्थान पर मिलेगा। अभी तक किसानों को खाद और बीज तो समिति के जरिए उपलब्ध हो जाते हैं लेकिन दवा और प्रशिक्षण के लिए उन्हें अलग-अलग जगहों पर जाना होता है। इससे न सिर्फ समय ज्यादा लगता है, बल्कि आने-जाने में अतिरिक्त खर्च भी होता है। किसानों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए प्रदेश सरकार किसान कल्याण केंद्र स्थापित कर रही है। किसान कल्याण केंद्र पर कृषि विभाग की ओर से कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed