{"_id":"6691630968c255636a02814f","slug":"farmer-sleeping-on-field-killed-by-stabbing-him-with-sharp-weapon-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-118638-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खेत पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से वारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खेत पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से वारकर हत्या
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण, पुलिस जांच करते हुए संवाद
ककोड़। खेत पर सो रहे किसान के सिर पर पर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह खेत में शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पुलिस को शराब की बोतल और खून से सना डंडा मिला है। मृतक के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी अरुण भाटी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके पिता गजेंद्र सिंह गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। बृहस्पतिवार की शाम में वह धान की रखवाली करने के लिए कहकर घर से खेत पर गए थे। बताया कि रात के समय वह गांव निवासी नैन सिंह की झोपड़ी में सो जाते थे। बताया कि शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने नैन सिंह की झोपड़ी के पास ही उसके पिता का शव पड़ा देखा। इसके बाद मौके पर परिजन पहुंचे तो उनकी बाइक वहीं खड़ी थी। साथ ही पास में खून से सना हुआ डंडा पड़ा था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए खून से सना डंडा, शराब की बोतल समेत अन्य साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक गजेंद्र के छोटे बेटे अरुण का हाल ही में अग्निवीर योजना में चयन हुआ था। अब पुलिस ने अरुण भाटी की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 1 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
मृतक के पड़ोसी गांव की महिला से थे संबंध
मृतक के बेटे अरुण ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के पड़ोसी गांव की एक महिला से संबंध थे। महिला के परिजनों से करीब तीन माह पहले उनका झगड़ा भी हुआ था। ऐसे में परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला के परिजनों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस को दी शिकायत में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की बात कही गई है।
विज्ञापन
दो हत्याओं का अभी तक नहीं हुआ खुलासा
थाना क्षेत्र में पूर्व में हुए दो हत्या के मामले का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। क्षेत्र के गांव हिरनौटी में करीब चाह माह पूर्व एक युवक का अधजला शव मिला था। युवक की हत्या के मामले में अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं तो वहीं गांव सुनपेड़ा में घेर में सो रही वृद्धा की लूट के बाद हत्या के मामले में भी अभी तक पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है।
मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। अवैध संबंध समेत अन्य बिंदु पर जांच कराई जा रही है। जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-- पूर्णिमा सिंह, सीओ
-
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी अरुण भाटी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके पिता गजेंद्र सिंह गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। बृहस्पतिवार की शाम में वह धान की रखवाली करने के लिए कहकर घर से खेत पर गए थे। बताया कि रात के समय वह गांव निवासी नैन सिंह की झोपड़ी में सो जाते थे। बताया कि शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने नैन सिंह की झोपड़ी के पास ही उसके पिता का शव पड़ा देखा। इसके बाद मौके पर परिजन पहुंचे तो उनकी बाइक वहीं खड़ी थी। साथ ही पास में खून से सना हुआ डंडा पड़ा था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए खून से सना डंडा, शराब की बोतल समेत अन्य साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक गजेंद्र के छोटे बेटे अरुण का हाल ही में अग्निवीर योजना में चयन हुआ था। अब पुलिस ने अरुण भाटी की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 1 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मृतक के पड़ोसी गांव की महिला से थे संबंध
मृतक के बेटे अरुण ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के पड़ोसी गांव की एक महिला से संबंध थे। महिला के परिजनों से करीब तीन माह पहले उनका झगड़ा भी हुआ था। ऐसे में परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला के परिजनों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस को दी शिकायत में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की बात कही गई है।
विज्ञापन
दो हत्याओं का अभी तक नहीं हुआ खुलासा
थाना क्षेत्र में पूर्व में हुए दो हत्या के मामले का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। क्षेत्र के गांव हिरनौटी में करीब चाह माह पूर्व एक युवक का अधजला शव मिला था। युवक की हत्या के मामले में अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं तो वहीं गांव सुनपेड़ा में घेर में सो रही वृद्धा की लूट के बाद हत्या के मामले में भी अभी तक पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है।
मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। अवैध संबंध समेत अन्य बिंदु पर जांच कराई जा रही है। जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-