{"_id":"681f87d590fd8665a100d290","slug":"farmer-murdered-by-slitting-his-throat-body-thrown-in-the-field-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-133762-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किसान की गला रेतकर हत्या, खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किसान की गला रेतकर हत्या, खेत में फेंका शव
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव करैथा के निकट स्थित खेत में शनिवार सुबह एक किसान का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी शिनाख्त पास ही के गांव टिटौटा निवासी 52 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई। अज्ञात आरोपियों ने किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। देर शाम तक मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। परिजनों ने बताया कि विक्रम सिंह शुक्रवार शाम से लापता थे। उनकी तलाश की जा रही थी।
थाना क्षेत्र के गांव करैथा निवासी एक ग्रामीण के खेत में शनिवार सुबह कुछ लोगों ने एक शव पड़ा हुआ देखा। शव के गर्दन पर धारदार हथियार का निशान था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आस पास के ग्रामीणों से संपर्क किया तो मृतक की शिनाख्त विक्रम के रूप में हो गई।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि विक्रम सिंह शुक्रवार शाम को घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर उनकी खोजबीन की गई। लेकिन, उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
सुबह पुलिस के सूचना देने पर उन्हें विक्रम की हत्या किए जाने की जानकारी हुई है। वहीं, घटना की सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह व एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से हत्या के बाबत जानकारी ली। साथ ही स्थानीय पुलिस को जल्द से जल्द हत्याकांड के खुलासे के निर्देश दिए। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।
फील्ड यूनिट ने भी जुटाए साक्ष्य, गर्दन पर है गहरा घाव
शनिवार सुबह विक्रम का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट की टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया। टीम ने यहां पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। इसके अलावा पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में भी जुट गई है।
I- घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर मृतक के परिजनों ने नहीं दी है। पीड़ित परिवार से पुलिस संपर्क बनाए हुए है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।- डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात।I