फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer injured in a bull collision dies during treatment

Bulandshahar News: सांड़ की टक्कर से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer injured in a bull collision dies during treatment
​शिकारपुर से मृतक सोमवीर का फाइल फोटो।
शिकारपुर। सांड़ की टक्कर से गंभीर रूप से घायल सलेमपुर थाना क्षेत्र के चित्सौन गांव निवासी किसान की बुधवार को अस्पताल में उपचार के दाैरान माैत हो गई। तीन दिन पहले खेत पर सांड़ ने उन पर हमला कर दिया था। जिले के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

चित्सौन निवासी सोमवीर शर्मा (55) खेतीबाड़ी करते थे। शनिवार को वह खेत पर काम करने के लिए गए थे। उसी दौरान एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड़ के हमले से सोमवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सोमवीर को जेपी हॉस्पिटल चिट्टा पहुंचाया गया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी चिकित्सालय बुलंदशहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से उनका इलाज चल रहा था। चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। सोमवीर की मौत से गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने पशुओं के आतंक पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से निराश्रित पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed