फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer beaten to death in water disputes

पानी देने के विवाद में किसान की पीटकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer beaten to death in water disputes
पानी देने के विवाद में किसान की पीटकर हत्या
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुर टांडा में बीती रात नलकूप से पानी देने के विवाद में किसान की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पुत्र ने सात को नामजद करते हुए अगौता थाने में तहरीर दी है।
गांव अहमदपुर टांडा निवासी धन सिंह 50 वर्ष बृहस्पतिवार की रात अपनी नलकूप से खेतों पर पानी लगा रहा था। धन सिंह ने अपनी नलकूप से पड़ोसी किसान हरिकिशन को पानी दे दिया। हरिकिशन का गांव निवासी प्रभुदयाल से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि इस बात का विरोध गांव निवासी प्रभुदयाल ने धन सिंह से कर दिया। इसी बात को लेकर प्रभुदयाल और धन सिंह के बीच कहासुनी के बाद गालीगलौज हो गयी। देखते ही देखते प्रभुदयाल ने अपने परिजनों को फोन कर मौके पर बुला लिया और लाठी डंडों से हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले की सूचना पर परिजन मौके पर पहुँचे और अगौता पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। परिजनों ने घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को उपचार के दौरान धन सिंह ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र इंद्रपाल ने सात आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कर ली गई है। दयाराम, पप्पू, प्रभुदयाल, मंजू ओर महेंद्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्रुव भूषण दुबे इंस्पेक्टर अगौता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed