{"_id":"6543c9c9ed3f37ee5d04c924","slug":"farmer-arrested-for-burning-crop-residue-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-6589-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फसल का अवशेष जलाने पर किसान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फसल का अवशेष जलाने पर किसान गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। गांव जौठ में फसल का अवशेष जलाने वाले किसान को राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टीम ने किसान पर ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
एसडीएम सदर ने बताया कि गांव जौठ में फसल का अवशेष जलाने की सूचना मिली। इस पर किसान सहायक हितेंद्र गौड़ को पुलिस के साथ मौके पर भेजा गया। किसान सहायक ने मौके पर जाकर देखा तो गांव निवासी जिले सिंह ने खेत में धान की पराली और कूड़े में आग लगाई थी। फसल अवशेष और कूड़े में लगी आग को बुझाकर किसान जिले सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने किसान को जेल भेज दिया। किसान पर ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस जुर्माने की धनराशि बैंक में जमा कराने के बाद उसकी रसीद राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा करा दी गई।