{"_id":"6a08a94ed3051e03ad0894f3","slug":"farmer-alleges-harassment-by-bank-employee-and-police-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-112651-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किसान ने बैंक कर्मी और पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किसान ने बैंक कर्मी और पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
छतारी। गांव सहार निवासी किसान बहादुर सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी और पुलिस पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। किसान का रोने-बिलखने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में पंजाब नेशनल बैंक से कृषि ऋण लिया था, जिसको पूरा करने के लिए उन्होंने बैंक में आरडी बना दी और उसकी किस्त जमा करते रहे। वर्ष 2021 तक उन्होंने बैंक को चार लाख 94 हजार रुपये दे दिए, लेकिन बैंक प्रबंधक ने वह उनके खाते में जमा नहीं की।
आरोप है कि प्रबंधक ने बिना उनको जानकारी दिए कई खाते खोले और बंद किए। जब बैंक ने उन पर बकाया बताया तो उन्होंने रुपये जमा करने की रसीद तत्कालीन प्रबंधक को दिखाई। उन्होंने रसीद जमा कर ली और जांच करने की बात कही, लेकिन इसके बाद भी उन पर बकाया चलता रहा। तब से कई प्रबंधक बदल गए और अब बैंक कर्मी उन पर बकाया बता रहे हैं। इसके लिए कई बार पुलिसकर्मी भी उनके घर आए। बार-बार उनको थाने पर भी बुलाया जाता है। उन्होंने मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पीड़ित का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर उंगलियां उठ रहे हैं। मांग कर रहे हैं कि उनको सुरक्षा दी जाए और शिकायत पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दी जाए।
वहीं, पीएनबी के छतारी शाखा प्रबंधक कौशल कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता कभी भी बैंक शाखा में आकर अपने साक्ष्य दे सकते हैं। उन साक्ष्यों को उच्च अधिकारियों को भेजकर समाधान करवाया जाएगा। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायतकर्ता की ओर से आईजीआईएमएस से शिकायत की गई थी। मामला बैंक से संबंधित है, जिसका निस्तारण बैंक की ओर से ही किया जाएगा।