फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmar protest

दिल्ली कूच की सूचना पर छावनी बना औद्योगिक क्षेत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
farmar protest
दिल्ली कूच की सूचना पर छावनी बना औद्योगिक क्षेत्र
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए उपद्रव के बाद से नोएडा की सीमा से सटा होने के कारण सिकंदराबाद की पुलिस, प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम रविशंकर सिंह, सीओ नम्रता श्रीवास्तव के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र में काफी पुलिसबल तैनात रहा। हालांकि, अफसर पुलिस की तैनाती को कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए नजर आए।
कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न किसान संगठन दो माह से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन में जनपद से भी बड़ी संख्या में किसान संगठनों के नेतृत्व में किसानों ने भाग लिया था। जनपद से दिल्ली जाने के लिए जनपद के अधिकांश क्षेत्रों का रास्ता सिकंदराबाद को होकर जाता है। सिकंदराबाद से वाया दनकौर रोड से नोएडा, दिल्ली, हाईवे-91 से नोएडा, गाजियाबाद से होते हुए दिल्ली के लिए रास्ता जाता है। सिकंदराबाद से होकर दिल्ली को जाने को लेकर बृहस्पतिवार को स्थानीय प्रशासन अलर्ट दिखाई दिया। एसडीएम रविशंकर सिंह, सीओ नम्रता श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसबल औद्योगिक क्षेत्र स्थित चार नंबर कट पर मौजूद रहा। इसके अलावा दनकौर रोड पर भी पुलिसबल की तैनाती की गई थी। सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए जाने के चलते कानून व्यवस्था की दृष्टि से पुलिसबल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

आंदोलन से लौटे किसानों में खामोशी
सिकंदराबाद। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए हंगामे के बाद पुलिस कार्रवाई के चलते दिल्ली से अधिकांश वापस लौट आए हैं। मगर कार्रवाई के डर से वापस लौटे किसानों में पूरी तरह से खामोशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed