फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Family wanders in Belaun for burial

शव दफनाने के लिए बेलौन में भटके परिजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Family wanders in Belaun for burial
शव दफनाने के लिए बेलौन में भटके परिजन
विज्ञापन

नरौरा। क्षेत्र के ग्राम बेलौन में राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान होने के बाद भी मुस्लिम समुदाय के किसी सदस्य की मौत के बाद घंटों तक शव दफनाने को जोर अजामाइश करनी पड़ती है। लेकिन भू-अभिलेखों में दर्ज कब्रिस्तान की भूमि पर विवाद कोर्ट में होने के कारण शव कब्रिस्तान में दफन नहीं हो पा रहे हैं। शुक्रवार को एक महिला की मौत के बाद घंटों चले कवायद के बाद ग्राम के ही मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति के निजी कब्रिस्तान में शव दफनाया गया।
ग्राम बेलौन में शुक्रवार की तड़के जहीर खान की माता तौफीक लगभग 65 वर्ष का निधन हो गया। जिसके बाद सुबह करीब दस बजे से उनके शव को दफनाने की कवायद प्रारंभ हुई। लेकिन कब्रिस्तान के विवाद का जिन्न फिर सामने आया। जिसके बाद घंटों पुलिस की कवायद हुई। ग्रामीण आजाद खां, सत्त्तार मियां, नबाव खां, मुन्ना खान व जहीर खान आदि कहना है कि समुदाय में किसी सदस्य की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर काफी समस्या है। जबकि अभिलेखों में ग्राम में कब्रिस्तान दर्ज है। ग्राम प्रधान पति सोनू उपाध्याय ने बताया कि ग्राम में लगभग दो दर्जन मुस्लिम परिवार रहते हैं। ग्राम में कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान में शव दफन नहीं हो पाने के कारण लोगों को समस्या हो रही है। प्रशासन को लोगों की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

एसडीएम डिबाई मोनिका सिंह ने बताया कि अभिलेखों में ग्राम में कब्रिस्तान है। लेकिन कब्रिस्तान के स्थान वाली भूमि को लेकर अन्य लोगों से विवाद है। जो कि मामला न्यायालय में है। शुक्रवार को हुई एक महिला की मौत के बाद थाना पुलिस के प्रयास से ग्रामीणों की सहमति से ग्राम के एक अन्य मुस्लिम परिवार के अपने निजी कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed