फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   family of lokendra wil get 17 lakhs within 10 days

परिजनों को मिलेंगे 17 लाख रुपये

Sat, 09 Apr 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पहासु
अमर उजाला ब्यूरो, पहासु Updated Sat, 09 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
family of lokendra wil get 17 lakhs within 10 days
मुआवजा न मिलने पर धरना - फोटो : अमर उजाला
 केन मैनेजर लोकेंद्र की हत्या के बाद मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर त्रिवेणी शुगर मिल पर महाप्रबंधक को बंधक बनाकर देर रात किसानों का हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन


दस दिन का समय मांगते हुए महाप्रबंधक ने जब मुआवजा देने का लिखित आश्वासन दिया तब जाकर किसान माने। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं दिया तो आंदोलन और उग्र हो सकता है।
विज्ञापन



गौरतलब हो कि साबितगढ़ त्रिवेणी शुगर मिल के केन मैनेजर लोकेंद्र की हत्या के बाद मिल प्रबंधन ने मृतक परिवार को मुआवजे आश्वासन दिया था। इसका बाद घटना के छह माह बाद भी मृतक परिवार को कोई सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने किसान और भाकियू के साथ मिलकर मिल पर ताला जड़ दिया। मिल के महाप्रबंधक को बंधक बनाकर किसानों ने देर रात तक हंगामा किया।
मांग पूरी न होने पर किसानों ने अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दे दी।

देर रात तक चले हंगामे के बाद मिल के महाप्रबंधक नरेशपाल ने लिखित रूप से मृतक केन मैनेजर के परिजनों को 17 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने किसानों से दस दिन की मोहलत मांगी है।



आश्वासन मिलने के बाद तब कहीं जाकर किसान शांत हुए और धरना समाप्त कर गए। भाकियू के प्रदेश महासचिव मांगेराम त्यागी और सपा का प्रदेश सचिव जगदीश प्रधान ने कहा कि मिल प्रबंधन ने 18 अप्रैल तक का समय मांगा है। अगर तब तक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिला तो वह आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed