{"_id":"6a5c9d20440404a1b40335b5","slug":"family-alleges-murder-following-suspicious-death-of-young-man-in-bulandshahr-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr News: दीघी गांव में पति ने ससुराल में फांसी लगाई, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr News: दीघी गांव में पति ने ससुराल में फांसी लगाई, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Sun, 19 Jul 2026 03:17 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 19 Jul 2026 03:17 PM IST
सार
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के दीघी गांव में पत्नी की ससुराल आए युवक ऋषि का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया, जिसके बाद गांव में तनाव और हंगामा हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र के दीघी गांव में पति ने अपनी पत्नी के घर आकर फांसी लगा ली। मृतक की पहचान अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के खेलिया कल्याणपुर गांव निवासी ऋषि के रूप में हुई है। पति-पत्नी के बीच लगभग दो वर्षों से विवाद चल रहा था।
ऋषि अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए दो दिन पहले दीघी गांव स्थित ससुराल आया था। घटना की जानकारी मिलते ही पहासू थाना पुलिस सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्काल फांसी से लटके ऋषि के शव को नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों का हंगामा और आरोप
ऋषि के परिजनों ने उसकी ससुराल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने ससुराल वालों पर ऋषि को मारकर फांसी पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना था कि यदि ससुराल वालों ने ऋषि को नहीं मारा तो उनके बिन बुलाए शव को पोस्टमार्टम के लिए क्यों भिजवाया गया। दीघी गांव में बढ़ते हंगामे को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।