फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fake charger sold as genuine

Bulandshahar News: असली बताकर बेच दिया नकली चार्जर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fake charger sold as genuine
बुलंदशहर। असली बताकर एक दुकानदार ने एप्पल कंपनी का नकली चार्जर बेच दिया। चार्जर के कारण 80 हजार रुपये का फोन भी खराब हो गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर नगर पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी अरुण प्रताप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। बताया कि उन्होंने पांच फरवरी 2023 को अंबर सिनेमा मार्केट स्थित स्वामी मैसर्स अंकित मोबाइल एसेसरीज के यहां से एप्पल कंपनी का चार्जर 1900 रुपये में खरीदा था। कुछ दिन बाद ही चार्जर से फोन ठीक से चार्ज नहीं हो रहा था, इस पर उन्होंने चार्जर बदलने की मांग की। आरोपी दुकानदार ने चार्जर बदलने के बजाए नोएडा स्थित सर्विस सेंटर ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि सर्विस सेंटर पर जाकर पता चला कि आरोपी ने उन्हें नकली चार्जर बेच दिया है। जब आरोपी दुकान संचालक से चार्जर के नकली होने की बात कही तो उसने अभद्रता करते हुए मौके से भगा दिया। नकली चार्जर से फोन चार्ज करने के चलते उनका 80 हजार रुपये का फोन खराब हो गया। नगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले में दुकान संचालक अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed