फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fake Assam Rifles officer arrested for cheating

Bulandshahar News: ठगी करने वाला असम राइफल्स का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर।
खुद को असम राइफल्स में अधिकारी बताकर बेरोजगार युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को सलेमपुर पुलिस और स्वॉट टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फौज में असम राइफल्स का फर्जी अधिकारी बनकर ठगी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज व यूनिफॉर्म आदि बरामद की है। आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

सलेमपुर क्षेत्र में फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर कई युवा बेरोजगारों से ठगी करने के मामले सामने आ रहे थे। इसके लिए स्वॉट टीम को लगाया गया था। शुक्रवार को टीम को सूचना मिली कि सलेमपुर थाना क्षेत्र में गांव रिझौड़ा व जटपुरा के पास रजवाहे की पुलिया पर ठगी करने वाला आरोपी मौजूद है। टीम ने सलेमपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की शिनाख्त अमित निवासी गांव रिझौड़ा थाना सलेमपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह 2021 में दीपू आसाम सेंटर पर असम राइफल्स में भर्ती होने गया था। वहां उसके कागजों में कमी होने के कारण उसे निकाल दिया गया था, लेकिन उसके मन में पैसे कमाने का लालच आ गया। इसलिए उसने भर्ती सेंटर पर कुछ दिन रुककर वर्दी और ट्रैक सूट सिलवा लिए। इसके बाद वर्दी पहनकर सेंटर पर अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर फोटो खींच लिए। इसके बाद भर्ती होने वाले कागजात को नेट से डाउनलोड कर उन्हें एडिट कर फर्जी कॉल लेटर, मेडिकल लेटर व आधार कार्ड बना लिए और उसके बाद कुछ बेरोजगार युवकों से भर्ती कराने के नाम पर रकम लेकर हड़प ली। पुलिस ने उसके पास से असम राइफल्स की वर्दी, जिसमें एक शर्ट, एक पैंट, एक बैल्ट, एक कैप है के अलावा फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आईडी कार्ड व असम राइफल्स से संबंधित फर्जी कागजात बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि स्वॉट टीम और सलेमपुर पुलिस ने फौज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले असम राइफल्स के फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पीड़ितों के भी दर्ज किए जी रहे बयान
आरोपी ने जिन लोगों से ठगी की है, उनके भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही आरोपी की मदद करने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed