फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Factory operator accused of fraud of Rs 1.04 crore in the name of partnership

Bulandshahar News: फैक्टरी संचालक पर साझेदारी के नाम पर 1.04 करोड़ की ठगी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। फैक्टरी संचालक धमकी प्रकरण में अब नया मोड़ सामने आया है। दिल्ली निवासी दो लोगों ने फैक्टरी संचालक पर ही साझेदारी के नाम पर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही उनका कहना है कि आरोपी पर सिकंदराबाद में पूर्व में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने सीओ सिकंदराबाद व एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस पर उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली के जामा मस्जिद निवासी परवेज ने एसएसपी व सीओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि वर्ष 2017 में दिल्ली की ही दिलशाद कॉलोनी निवासी अब्दुल वाहिद की उससे मुलाकात हुई। उसने बताया कि वह सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी चलाता है। आरोप है कि फैक्टरी में साझेदारी के नाम पर आरोपी ने वर्ष 2017 और 2018 में उससे 63 लाख रुपये ले लिए। गारंटी के लिए इसके चेक भी दिए। आरोप है कि न तो फैक्टरी में साझेदार बनाया गया और न ही उनके रुपये वापस किए। अब आरोपी द्वारा अन्य लोगों से भी ठगी की जानकारी हुई। रुपये वापस न मिलने के चलते वह तनाव में आ गया और फिलहाल उसकी दोनों किडनी भी खराब हो गई हैं। दूसरी ओर नई दिल्ली के भजनपुरा निवासी मोहम्मद उमर ने भी एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में उसके छोटे भाई हाफिज वकील के माध्यम से आरोपी से उसकी पहचान हुई। आरोपी ने उनके भाई से 23 लाख और उससे 18 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित को अब जानकारी हुई कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह कई लोगों को फंसाकर उनसे रकम ऐंठ चुका है। साथ ही उस पर सिकंदराबाद कोतवाली में भी धोखाधड़ी का एक मामला पूर्व से प्रचलित है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि गहनता से जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आरोपी की पत्नी ने विधायक-भाजपा नेता से जताया जान का खतरा
फैक्टरी में साझेदारी के नाम पर ठगी के आरोपी अब्दुल वाहिद की पत्नी रुखसार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह और आगरा भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय त्यागी से जान का खतरा बताया है। पीड़िता ने वीडियो में कहा कि अजय त्यागी द्वारा उनका अपहरण कर उन्हें पीटा गया था। जबकि विधायक जबरन फैक्टरी बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं। कई बार मामले में पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस भी आरोपियों के दबाव में काम कर रही है। भाजयुमो आगरा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय त्यागी ने बताया कि वह सिकंदराबाद में पेस्टीसाइड फैक्टरी लगाने आए थे। आरोपी ने फैक्टरी बेचने के नाम पर उनसे 1.18 करोड़ रुपये ले लिए हैं। जिन्हें न देने के लिए आरोपी दबाव बना रहा है और तमाम तरीके के आरोप अपनी पत्नी से लगवा रहा है। जबकि वह पहले भी कई लोगों से फैक्टरी बेचने के नाम पर ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हैं। एसएसपी को आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र भी दिया है। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह का कहना है कि अजय त्यागी के रुपये वापस कराने के लिए फैक्टरी संचालक को फोन किया था। कुछ लोग राजनीति के कारण आरोपी के घर जाकर फर्जी वीडियो बनवा रहे हैं और मेरा नाम लेने के लिए कह रहे हैं। सभी आरोप निराधार हैं, जांच में सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed