फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Facilities are missing in Model School, admissions are not taking place

Bulandshahar News: मॉडल स्कूल में सुविधाएं नदारद, नहीं हो रहे प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Facilities are missing in Model School, admissions are not taking place
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खानपुर। एक ओर जहां स्कूलों में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ सुविधा देने का दावा किया जा रहा है। वहीं, क्षेत्र के गांव तिमरपुर स्थित दीन दयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल में ग्रामीण अपने बच्चों का प्रवेश नहीं करा रहे। इसके कारण स्कूल में सुविधाएं नदारद हैं और गंदगी पसरी हुई है। इस ओर से जिम्मेदारों ने भी मुंह फेर लिया है।
क्षेत्र के गांव तिमरपुर स्थित दीन दयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल संचालित है। इसमें कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक 209 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नौ शिक्षकों का स्टाफ है। लेकिन इस समय इसकी हालत बद से बदतर हो चली है। स्थिति यह है कि स्कूल के मैदान में लंबी घास खड़ी है तो कक्षों के बाहर गंदगी फैली है। शौचालयों की स्थिति बेहद खराब है और इसकी सीट टूटी पड़ी है। शौचालयों के टूटे गेट तक को किसी ने सही कराने की जहमत तक नहीं उठाई है। पानी की टंकियों से टोंटी गायब है। स्कूल स्टॉफ का कहना है विद्यालय में सफाईकर्मी नहीं है। गांव का सफाईकर्मी स्कूल में सफाई नहीं करता है। इस समय प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, लेकिन स्कूल की स्थिति खराब देख ग्रामीण अपने बच्चों का दाखिला नहीं करा रहे हैं। इस समस्या से विभागीय अफसरों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने बताया कि स्कूल की समस्या की जानकारी नहीं है। इसका निरीक्षण कर समस्या का पता करते हुए उसे दूर कराया जाएगा। शिक्षकों को स्कूल में प्रवेश कराने के लिए अभिभावकों से संपर्क करने के लिए भी निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed