{"_id":"57814fa54f1c1b6f0c7fd6e2","slug":"eye-of-the-rss-in-up-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यूपी के चुनाव पर आरएसएस की नजर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यूपी के चुनाव पर आरएसएस की नजर’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि यूपी के चुनाव पर आरएसएस की नजर है। यदि आसाम में भाजपा हार गई होती तो आज मुल्क का नक्शा अलग होता। बिहार के मुस्लिमों का विशेष धन्यवाद है, जो उन्होनें उप्र के मुस्लिमों को कत्ले आम से बचाया। उन्होंने क हा कि हमसे पाक जाने के लिये कहा जाता है, यदि हम पाक में जाते तो वहां के वजीरे आलम (पीएम) बन गए होते।
विज्ञापन
आजम खां स्याना के पूर्व चेयरमैन बदरूल इस्लाम खां के आवास पर आयोजित ईद मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बोल रहे थे। आजम खां ने कहा कि देश में इंसानियत से बड़ा कोई भी तहजीब नही है। जबकि फिरका परस्त ताकतों ने गुजरात का ईनाम मोदी को दिया है। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे को मीडिया की देन बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये दंगा इंसानियत के लिये बेहद शर्मनाक है। उन्होनें कहा कि आतंकवादी मेरे रिश्तेदार नही है। उन्होने मुस्लिमों को भी रोजा न रखने पर सख्त हिदायतें दी व कहा कि मौजूदा समय में 80 प्रतिशत लोगों ने रोजा नहीं रखा। कार्यक्रम आयोजक बदरूल इस्लाम खां ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया व पांच मेधावी छात्राओं को पुरस्कार राशि प्रदान की।
विज्ञापन
चंद्रभान यादव की अध्यक्षता व हरि अंगिरा के संचालन में हुये कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कुंवर अब्दुल रब, सपा प्रत्याशी हिमायत अली, जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, ब्लाक प्रमुख पुष्पेन्द्र यादव,कुंवर रिजवान, प्रेमवीर यादव,पीके शर्मा, आफार्कुरहीम खां, अनवर हुसैन, रफीक फडडा आदि मौजूद रहे।