फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Extortion-made merchant family hostage recovery

रंगदारी-वसूली को व्यापारी परिवार को बनाया बंधक

Wed, 04 May 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 04 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Extortion-made merchant family hostage recovery
का्रइम - फोटो : अमर उजाला

पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ व्यापारी और उसके परिवार को मकान में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी व उसके परिवार को मुक्त कराया। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बकरकसाबान निवासी सलीम पुत्र वहीद ने बताया कि वह बर्फ का व्यापार करता है। पिछले कुछ दिनों ने मोहल्ले का ही हिस्ट्री शीटर शाहनवाज पुत्र इकराम उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था।
विज्ञापन


सलीम ने बताया कि रंगदारी नहीं देने पर शाहनवाज ने अपने भाई सरताज, कसाईबाड़ा बुलंदशहर निवासी इमरान हैजा पुत्र अब्दुल रहीम, नगर के गौरखी निवासी इरशाद पुत्र अब्दुल रहमान के साथ मिलकर मंगलवार की रात्रि उसे व उसके परिवार को मकान में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों के मोबाइल भी छीन लिए। बदमाशों ने मकान पर बाहर से ताला जड़ दिया। सलीम ने बताया कि वह किसी तरह बराबर के मकान की छत से उतर कोतवाली पहुंचा।


सूचना पर पुलिस के साथ कोतवाल जितेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ताला तोड़कर परिवार को मुक्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed