फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Explanation sought from staff for sending patient to private hospital

Bulandshahar News: मरीज को निजी अस्पताल भेजने पर स्टाफ से मांगा स्पष्टीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी से मरीज को निजी अस्पताल भेजे जाने के मामले में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद अन्य स्टाफ से भी जवाब मांगा जाएगा। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र निवासी महिला ज्योति पांडेय ने 16/17 अक्तूबर की रात जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में तैनात स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही इस मामले में मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को शिकायत भेजकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। ज्योति पांडेय का आरोप है कि बीमार पति को इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने निजी चिकित्सालय भेजे जाने की सलाह देने के साथ डिस्काउंट दिलाने की भी बात कही। महिला का आरोप है कि स्टाफ से कई बार फरियाद करने के बाद भी इलाज नहीं किया गया और स्ट्रेचर पर लेटे पति के साथ उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने मजबूरन अपने पति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में महिला द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की। जिसे जिला चिकित्सालय प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर 16/17 अक्तूबर की रात इमरजेंसी में तैनात रहे ईएमओ और फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक न होने पर ड्यूटी पर तैनात अन्य स्टाफ से भी स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed